बेखौफ बदमाशों ने महिला सहायक विकास अधिकारी को हॉकी व डंडों से पीटा, हड़कम्प - Sunshine samay सनशाइन समय

बेखौफ बदमाशों ने महिला सहायक विकास अधिकारी को हॉकी व डंडों से पीटा, हड़कम्प

 बेखौफ बदमाशों ने महिला सहायक विकास अधिकारी को हॉकी व डंडों से पीटा, हड़कम्प


सन शाइन समय से अजय कुमार पांडेय की रिपोर्ट

सुल्तानपुर - जनपद के  मोतिगरपुर ब्लॉक मुख्यालय से बैंक जा रही महिला सहायक विकास अधिकारी पर अज्ञात बदमाशों ने हाकी और डंडों से हमला कर दिया। अधिकारी को छुड़ाने पहुंचे चालक को भी बेख़ौफ़ बदमाशों ने जमकर पीटा। सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने महिला अधिकारी व चालक का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि पुलिस की छानबीन में जुटी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के विवेक नगर निवासिनी गायत्री पाण्डेय पत्नी घनश्याम पाण्डेय मोतिगरपुर ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को वह दिन में करीब ढाई बजे ब्लॉक मुख्यालय से चालक राजकरन यादव के साथ कार से मोतिगरपुर कस्बा स्थित बैंक जा रही थी। अभी वह ब्लाक से पांच सौ मीटर दूर गोशैसिंहपुर-मोतिगरपुर मार्ग पर ब्रह्म बाबा देव स्थल के पास पहुंची थी कि मास्क लगाए पांच अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी रोक लिया। चालक राजकरन ने बताया कि, जैसे ही कार का शीशा खोला गया बदमाशों ने हॉकी और डंडे से महिला अधिकारी के ऊपर हमला कर दिया। जब उसने छुड़ाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसको भी पीटा। बदमाशों के हमले में महिला अधिकारी व चालक घायल हुए हैं। हल्ला गुहार पर जब लोग मौके पर जमा होने लगे तो बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। सूचना मिलते ही बीडीओ प्रमोद कुमार सिंह ब्लाक के अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सहायक विकास अधिकारी का आरोप है कि फरवरी माह में मलिकपुर बखरा में हुए कोटा चयन की प्रक्रिया को लेकर उनके ऊपर हमला किया गया है। घटना की जानकारी होते ही डीडीओ डीआर विश्वकर्मा ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस टीम के साथ पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र सोनकर मामले की छानबीन में जुटे हैं।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url